Send blog to your mail!

10 On Page Seo Tips In Hindi 2020

On Page SEO बहुत ही जरुरी है गूगल में रैंक करने के लिए , ये SEO का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। सायद आप SEO के बारे में जानते होंगे , SEO का मतलब होता सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन मतलब अपनी वेबसाइट के किसी भी पेज  को ऑप्टिमाइज़ करना।

SEO 2 प्रकार का होता है एक होता है On Page SEO और दूसरा Off Page SEO होता है।  तो आज की ये पोस्ट आप सब के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट हो सकती है क्योकि आज की इस पोस्ट  हम जानेगे On Page SEO क्या होता है और इसकी मदद से आप कैसे ब्लॉग पोस्ट या पेज को आसानी से रैंक करा सकते हो , तो चलिए स्टार्ट करते है।

On Page SEO क्या होता है ?

ऑन पेज SEO की मदद से आप अपनी वेबसाइट को रैंक करा सकते हो On Page SEO का असली मतलब, पोस्ट या पेज को लिखते समय उसमे Title, Keywords, Heading, Permalink, Media, Design, Original Content etc... को पोस्ट या पेज में जोड़ना , और पोस्ट या पेज को ऑप्टिमाइज़ करना होता है।

On Page SEO कैसे करे ? On Page SEO Latest Tips In Hindi

तो अब आप लोगो को ये तो पता चल ही गया की On Page SEO क्या होता है लेकिन क्या आप जानते है की अच्छे SERP यानि (Search Engine Page Result) पाने के लिए आपको On Page SEO किस प्रकार करना होगा। जिससे आपकी वेबसाइट रैंक हो पाए, और आप की वेबसाइट पे ट्रैफिक आये। हर ब्लॉगर का एक ही सपना होता है की उसकी वेबसाइट पे ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक आये।

तो चलिए स्टार्ट करते है और जल्दी से जान लेते है की आप किस प्रकार से रैंक होने के लिए On Page SEO अपने ब्लॉग पेज या पोस्ट में कर सकते है।

SEO Friendly Title, Permalink

आप जब भी कोई भी पोस्ट या पेज को बनाये तो हमेशा एक बात का ध्यान रखे की आपने उस पोस्ट या पेज में SEO Friendly Title , Permalink का प्रयोग किया हो। ऐसा इसलिए जरुरी है क्योकि गूगल हमेशा आपके पेज और पोस्ट को ऑप्टिमाइज़ करता है और उसमे से शुरुआत के ही 2-3 कीवर्ड्स को ज्यादा वैल्यू देता है, और उनको ही रैंक कर देता है,  उदहारण - creativethinksmedia.com/what-is-advertisement-in-hindi

अब आप ही बताये की की गूगल ऐसे permalink में से क्या कीवर्ड टारगेट करेगा और क्या रैंक करेगा।  और इसी की जगह पर आप जिस बारे में जिस टॉपिक पे पोस्ट लिख रखे है उसको permalink में प्रयोग करे।  तो गूगल जरूर ही आपकी पोस्ट को सर्च में लाएगा जैसे आपने पोस्ट लिखा On Page SEO के बारे में तो इसका सही permalink https://creativethinksmedia.com/on-Page-SEO होगा, मैं आशा करता हु आप अच्छे से समझ गए होंगे।

Meta Tags

जो आप टैग्स का इस्तेमाल करते हो उनको मेटा टैग्स बोलते है, ये आपके पोस्ट या पेज के बारे में गूगल को short में जानकारी प्रदान करते है।

Fast Loading Speed

On Page SEO के लिए लोडिंग स्पीड बहुत ही जरुरी है, गूगल ये भी ऑप्टिमाइज़ करता है की आपकी वेबसाइट को खुलने में कितना समय लग रहा है। ध्यांन रखे की आपकी  वेबसाइट वेबसाइट कम से कम 3-४ सेकण्ड्स में खुल जाये , इससे ज्यादा समय में  खुलने से यूजर आपके ब्लॉग को छोड़कर किसी और के ब्लॉग को विजिट कर लेगा।  ब्लॉग स्पीड बढ़ाने के लिए इमेजेज को कंप्रेस करके ही अपने ब्लॉग पे इस्तेमाल करे।

Add Modifiers In Tittle

आप लोगो में से बहुत ही कम लोग अपने ब्लॉग पोस्ट या पेज में Modifiers का यूज़ करते होंगे , और बहुत ही कम लोग Modifiers के बारे में जानते होंगे।

जैसे "Complete Guide", “Best”, “Top” "Full Info", "Full Guide" आदि , ये सब Modifiers होते है जिनको हमको अपने ब्लॉग पोस्ट या पेज में इस्तेमाल करना है। ऐसा करने से गूगल आपके पोस्ट और पेज को ज्यादा वैल्यू देता है और यूजर को भी टाइटल देखने में आकर्षित लगता है। तो ये भी On Page SEO का ही एक अहम् हिस्सा है।

Unique Content

काफी रिसर्च करने के बाद और गूगल के अल्गोरिथम से पता चला है की गूगल जितना लॉन्ग और यूनिक कंटेंट होगा उतना ही गूगल आपके ब्लॉग को टॉप में रैंक कराएगा। आप जिस टॉपिक पे भी लिख रहे हो ध्यान रखे की अगर उस टॉपिक पे कम्पटीशन ज्यादा है।  तो आप उस  टॉपिक पे कम से कम 2000 वर्ड का पोस्ट लिखे।

ये जो मैंने आपको ऊपर बताया ये On Page SEO के लिए काफी जरुरी है अगर आप ऐसा करते हो तो तो आप आसानी से रैंक हो जाओगे। अब तो गूगल 1000 से ज्यादा वर्ड्स की पोस्ट को ही सर्च में लता है। तो कोशिश करे की आप 1000 वर्ड से ज्यादा ही अपनी पोस्ट में लिखे

Internal Links

ये मेथड बहुत ही जरुरी है On Page SEO के लिए , क्योकि लोग  आज के समय में इस चीज़ का उपयोग करके लोग बहुत जल्दी ही गूगल में अपने पोस्ट और पेज को रैंक में ले जा रहे है।  इंटरनल लिंक्स का मतलब  होता है नई पोस्ट्स में पुरानी ब्लॉग पोस्ट्स की लिंक्स को जोड़ना।

उदहारण -  https://creativethinksmedia.com/branding-vs-advertising-importance-strategy/

अगर आप दूसरी बड़ी बड़ी साइट्स को देखते हो तो आपको उसमे बहुत सारी ऐसी साइट्स दिखाई देंगी जिन्होंने इंटरनल लिंकिंग कर रखी होगी। अगर इसके उदहारण की बात करे तो [Wikipedia] ब्लॉग को देखिये आपको इस ब्लॉग के 1 पोस्ट में 50-60 इंटरनल लिंक्स दिख जाएँगी।

Post Meta Description

आप ने अक्सर देखा होगा की अधिकतर ब्लोग्स ने अपने पोस्ट के मेटा डिस्क्रिप्शन में कुछ जरुरी चीज़े ऐड कर राखी होंगी। जैसे - कीवर्ड , टाइटल, फोकस कीवर्ड, पर्मालिंक आदि।  ये चीज़े मेटा डिस्क्रिप्शन में जोड़ना काफी जरुरी है।

ऐसा करने से On Page SEO में तो मदद मिलती ही है और इसका एक और फायदा है। अक्सर लोग अपने पोस्ट के मेटा को बहुत ही आकर्षित बना कर पोस्ट को पब्लिश करते है। वो ऐसा इसलिए करते है क्योकि कोई भी यूजर आपकी  साइट के मेटा डिस्क्रिप्शन को जरूर ही पढता है

और मेटा डिक्रिप्शन को पढ़कर ही वो पूरी पोस्ट का अंदाज़ा लगा लेता है की पोस्ट में क्या लिखा हुआ है। तो आप हमेशा अपने Meta Description को Catchy और आकर्षित बनाये रखे ताकि यूजर आपके साइट पे ही आये।

तो दोस्तों मैं आशा करता हु की आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगे तो इस पोस्ट को शेयर जरूर कर दे और कमेंट बॉक्स में  कमेंट करके जरूर बताये की आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी।

Creative Thinks Media